
हम, भारत बीज स्वराज मंच, आपको इस वैश्विक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि किसानों के अधिकारों, बीज और खाद्य संप्रभुता की रक्षा हो सके। हम मिलकर एफएओ के महानिदेशक और बीज संधि के सचिव को पत्र लिख रहे हैं, ताकि जैव-डकैती को वैध बनने से रोका जा सके। अंतरराष्ट्रीय बीज संधि (आईटीपीजीआरएफए), जिसे पौध संधि भी कहा जाता है, में ऐसे बदलाव प्रस्तावित हैं जो छोटे किसानों, आदिवासी समुदायों और खाद्य सुरक्षा की तुलना में कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता दे सकते हैं।
जानें कि यह महत्वपूर्ण क्यों है और 25 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन को भेजे जाने वाले वैश्विक-पत्र में अपनी आवाज़ जोड़ें।
पत्र पर यहाँ हस्ताक्षर करें:- https://seedtreaty.org/#bbsmletter
संधि के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ जायें:- https://seedtreaty.org
बी.बी.एस.एम. को जानें:- https://beejswaraj.org/
कृपया इसे व्यापक रूप से परिचित जनों के साथ साझा करें। हमारे बीज और भविष्य की सुरक्षित हमारे हाथों में है।
